पूर्णिया, अप्रैल 2 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता।प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्या भारती की इकाई मां दुर्गा सरस्वती शिशु मंदिर वासुदेवपुर बड़हरा कोठी के प्रांगण में त्रिदिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला बुधवार से शुक्रवार तक चलेगी, जिसमें शैक्षणिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। कार्यशाला में वार्षिक कार्य योजना निर्माण, छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास, समिति विकास, अभिभावक संपर्क, आचार्य विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चिंतन-मनन किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, पूर्णिया संकुल संयोजक सह कोषाध्यक्ष विंदेश्वरी महतो, प्रधानाचार्य संजय कुमार झा, धमदाहा शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य मिथिलेश पोद्दार तथा शिवशंकर ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्...