चंदौली, फरवरी 12 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाना क्षेत्र के खरौझा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीते मंगलवार की रात अराजक तत्वों ने जमकर तोड़फोड़ की। विद्यालय परिसर में शरारती तत्वों ने बिजली की वायरिंग उखाड़ दी और पानी की टंकी की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, शौचालय की टाइल्स और फिटिंग भी तोड़ दी गई। कई कमरों के ताले तोड़ दिए गए, हालांकि कुछ कमरों के दरवाजे और कुंडी मजबूत होने के कारण अंदर प्रवेश नहीं कर सके। घटना की जानकारी बुधवार सुबह विद्यालय खुलने पर हुई। प्रधानाध्यापक हौसला पांडेय ने बताया कि विद्यालय की संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जिससे पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित हो गई है। पानी और बिजली की व्यवस्था ठप होने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच...