मधेपुरा, फरवरी 17 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। बड़ी हाट स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में तिथि भोजन का आयोजन किया गया। शिक्षक सुमन कुमार के वैवाहित जीवन में प्रवेश करने की खुशी में तिथि भोजन का आयोजन किया गया। तिथि भोजन कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीओ सह प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अमरेंद्र कुमार और बीईओ विजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि को शॉल से सम्मानित किया गया। मौके पर डीडीओ राजेश कुमार ने शिक्षा और पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने की बात कही। मौके पर प्रमुख रेखा पंडित, मुखिया विनोद कांबली निषाद, संजीव कुमार सिंह, मनीराम, मुकेश कुमार गुप्ता, अभय कुमार यादव, प्रशांत कुमार, सुरेंद्र कुमार, कुंदन कुमार, दिलीप कुमार सिंह, सुदर्शन झा, ...