कन्नौज, जुलाई 28 -- सिकंदरपुर। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने एवं अनुशासन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मॉनीटर नियुक्त किए गए। बुधवार की सुबह प्रार्थना सभा में रिया शर्मा, कृष्णा, तनु, लक्षिता सिंह, चांदनी, नविला अंसारी, प्रतिज्ञा, अवन्तिका शुक्ला, राधा, रंजीत सहित अन्य विद्यार्थियों को परिचय-पत्र पहनाकर उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों से अवगत कराया गया। उन्हें समय से विद्यालय आने, कक्षा में अनुशासन बनाए रखने, ऑनलाइन उपस्थिति, शिक्षकों का सहयोग, शासन की प्रतियोगिताओं की जानकारी देने, स्वच्छता बनाए रखने, छात्र-छात्राओं की शिकायत एवं सुझाव सुनने तथा सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- एनडी कॉन्वेंट स्कूल में भव्य इन्वेस्टिचर एवं...