नोएडा, जनवरी 6 -- नोएडा। सावित्री बाई फूले की जयंती के उपलक्ष्य में गौतमबुद्ध कल्चरल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को पंचशील विद्यालय में छात्रवृत्ति वितरित की गई। विद्यालय की गतिविधि प्रभारी शीतल सिंह ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर 15 मेधावी छात्रओं को 10-10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं, खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी छात्रवृत्ति दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...