धनबाद, मई 22 -- झरिया। जहाजटांड़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों व अभिभावकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की गतिविधियों और गृहकार्य पर काउंसिलिंग सत्र हुआ। प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ने कहा कि छुट्टियों में स्व-अध्ययन से पढ़ाई की निरंतरता बनी रहेगी। बच्चों को सुबह-शाम कम से कम एक घंटा दें। होमवर्क में दिक्कत हो तो अभिभावक फोन कर शिक्षक से पूछ सकते हैं। विभाग के निर्देश पर सत्र कर सभी को प्रिंटेड होमवर्क सेट दिए गए। जो अभिभावक नहीं पहुंचे, उनके घर जाकर मदन प्रसाद नायक व सहायक अध्यापक राजकुमार यादव ने जागरूक किया। सत्र में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष पशुपति महतो, रीना देवी, संगीत भूमिज, रामू मल्लिक, राजू तुरी, बबीता कुमारी मल्लिक, विकास टुडु, सुनीता देवी, हेमंती कुमारी, शिवानी देवी, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, स...