श्रावस्ती, दिसम्बर 11 -- गिरंटबाजार, संवाददाता। प्रधान प्रतिनिधि व प्रधान शिक्षिका के बीच चल रहे रार के चलते विद्यालय में एक साल से एमडीएम का चूल्हा ठंडा पड़ा है। जिसका खामियाजा बच्चे भुगत रहे हैं और उन्हें स्कूल में भोजन नहीं मिल रहा है। लेकिन न तो विभाग और न ही प्रशासन ध्यान दे रहा है। जमुनहा विकास क्षेत्र लालपुर हरीडीह स्थित कम्बोजिट विद्यालय में करीब 461 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रतिदिन यहां 80 से 90 फीसदी बच्चों की उपस्थिति रहती है। प्रधान शिक्षिका समेत विद्यालय में कुल आठ शिक्षकों की तैनाती है। जिसमें चार महिला व चार पुरुष शिक्षक तैनात है। बच्चों के लिए स्कूल में एमडीएम की व्यवस्था है और भोजन बनाने के लिए विद्यालय में चार रसोइयां भी तैनात है। लेकिन एक साल से स्कूल में एमडीएम का भोजन नहीं बन रहा है। उच्चाधिकारियां से कई बार मामले...