अंबेडकर नगर, फरवरी 9 -- जलालपुर। प्राथमिक विद्यालय वाजिदपुर में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के शैक्षिक वातावरण को मजबूत करना है। कार्यशाला के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी दिनेश राम ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे ही देश के भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए सभी की जिम्मेदारी बतायी। शिक्षा क्षेत्र ग्राम पंचायत की तरफ से उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों को विद्यालय की समस्या को प्राथमिकता से निराकरण कराने की अपील किया। खंड शिक्षा अधिकारी मिनाक्षी सिंह ने शिक्षा को सामोजिक विकास का आधार बताया। प्राथमिक शिक्षा संघ जिला मंत्री राजेश यादव, आरपी, अजीत कुमार, सूरजभान, मोहम्मद अकलम व अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...