बरेली, अप्रैल 7 -- ‎बरेली। कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर में परीक्षा फल वितरण के बाद मंगलवार को सभी बच्चों को सहायक अध्यापक मीनू रस्तोगी ने गिफ्ट वितरित किए। शिक्षिका मीनू प्रत्येक वर्ष सभी बच्चों को व्यक्तिगत रूप से गिफ्ट प्रदान कर प्रोत्साहित करती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने बताया विद्यालय के कई शिक्षक अच्छे बच्चों को सदैव प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने अध्यापकों को विशेष आभार भी प्रकट किया। इस मौके पर रमेश सागर, कृष्ण, स्वाति, मोहन सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...