पाकुड़, मार्च 19 -- प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी व बालक मध्य विद्यालय में गुरुवार को तिथि भोजन सह जन्मोत्सव कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय को गुब्बारों से सजाकर बच्चों के साथ केक काटा गया और खीर सहित भोजन कराया गया। हाथकाठी विद्यालय में मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी उपस्थित रही। उन्होंने ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में अपनापन और विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ाते हैं। वहीं बालक मध्य विद्यालय में भी तिथि भोजन सह जन्मोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम 19 मार्च को हुआ। जिसमें कक्षा 6 के कई छात्र-छात्राओं का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नसीम अंसारी, प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह, शिक्षिका रीम...