बदायूं, फरवरी 14 -- फैजगंज बेहटा। आसफपुर के गांव मिर्जापुर बेहटा के उप्रावि में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, मितरौली द्वारा आयोजित इस शिविर में विद्यालय के 52 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका कुशवाहा ने छात्रों को त्वचा रोग, सर्दी, खांसी और मौसमी बुखार से बचाव के तरीके बताए। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. पूनम सिंह और प्रधानाचार्या नीरज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...