गोपालगंज, सितम्बर 24 -- कुचायकोट। बलिवन सागर स्थित पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह से डीईओ अमरेंद्र कुमार पांडेय ने जवाब तलब किया है। डीईओ द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक के स्तर से विद्यालय में शिक्षकों के बीच गुटबाजी की स्थिति उत्पन्न होने से शैक्षणिक कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसी स्थिति शिक्षक के आचरण के प्रतिकूल मानी गई है। इससे विद्यालय की गतिविधियों और कार्य व्यवस्था का माहौल दूषित होने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। डीईओ ने निर्देश दिया है कि पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर अपना लिखित जवाब कार्यालय में प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं देने की स्थिति में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...