सीतामढ़ी, फरवरी 3 -- बथनाहा। प्रखंड क्षेत्र के कमलदह गांव के मंडल टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में बच्चों की नियमित पढ़ाई नहीं हो रही है। मध्याह्न भोजन योजना का भी सही ढंग से संचालन नहीं किया जा रहा है। बताया गया कि विद्यालय में लगभग 200 बच्चे नामांकित हैं, लेकिन मध्याह्न भोजन में मात्र एक किलो दाल दिया जाता है। इससे बच्चों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। हंगामे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में एकत्र हो गए और जिम्मेदार शिक्षकों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो ...