गोपालगंज, अप्रैल 28 -- भोरे। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब मॉर्निंग क्लास के दौरान शिक्षक पवन कुमार तिवारी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। शिक्षक के अचानक गिरने से विद्यालय में मौजूद अन्य शिक्षकों और छात्रों में हड़कंप मच गया। तुरंत उन्हें उठाकर रेफरल अस्पताल भोरे ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार पेट में अत्यधिक गैस की समस्या के कारण वह अचानक अचेत हो गए थे। इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...