सोनभद्र, फरवरी 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। विद्यालय का मर्जर निरस्त करने और नया भवन बनाए जाने को लेकर चतरा ब्लाक के सण्डा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्टे्रट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यालय का मर्जर निरस्त कर नया भवन बनाए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत मण्डा का प्राथमिक विद्यालय भवन जर्जर हो गया था। दो वर्ष पूर्व इस उदेश्य से ध्वस्तीकरण कर दिया गया कि विद्यालय का नया भवन बनाया जायेगा, लेकिन अभी तक किसी प्रकार का कोई कार्य आरम्भ नहीं हुआ है। ध्वस्तीकरण के बाद विद्यालय का एक कक्ष बचा था, जिसमें बच्चे पढ़ते थे, लेकिन इस विद्यालय को प्राथमिक विद्यालय हरनखुरी में बिलय कर दिया गया। इसलिए संडा विद्यालय का संचालन प्राथमिक विद्यालय हरनखुरी पर ही होता है। जब से संडा विद्यालय का संचालन हरनखुरी विद्यालय पर हो रहा ह...