हाथरस, अप्रैल 17 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद के दिशा निर्देश के बाद भी निजी विद्यालयों में मनमानी की जा रही है। एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशकों की किताबों को लेने के लिए विद्यार्थियों पर दबाव बनाया जा रहा है। शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल डीआईओएस कार्यालय पहुंचा। जहां निजी किताबों के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।समस्त यूपी/सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों को दिये जा चुके हैं कि केवल एनसीईआरटी की पुस्तकों को ही मुख्य पाठ्य सामिग्री के रूप में अपनाया जाये। ऐसा न करने पर ये नियमों का उल्लंघन माना जायेगा और नियमों के उल्लंघन करने वाले विद्यालयों की मान्यता रदद की जायेगी। लेकिन अधिकतम विद्यालयों द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी के आदेश की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रहीं हैं विद्यालय अपनी मनमानी पर आमा...