विद्यालय प्रांगण में पीपल के पेड़ से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा
मऊ, जून 16 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के जीवपार प्राथमिक विद्यालय के परिसर में खड़े दो पीपल के पेड़ बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पीपल के पेड़ की डालियां कमजोर होती हैं और तेज हवा या बारिश के दौरान टूटकर गिर सकती हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे दिनभर पेड़ों के आस-पास रहते हैं। जिससे अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। इस संबंध में अवधेश राय, आशुतोष और धर्मेंद्र ने प्रशासन से इस पेड़ का निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई की मांग की है। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- विद्यालय के प्रवेश द्वार पर खड़ा सूखा पेड़ बना खतरा, अभिभावकों में चिंता विद्यालय प्रांगण में स्थित पीपल के पेड़ की जांच जांच कराई जाएगी और यदि पेड़ से खतरे की आशंका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.