पूर्णिया, मार्च 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत ईस्ट ब्लॉक के महराजपुर प्लस टू उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के उपरांत प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में विधायक विजय खेमका शामिल हुए। बैठक के दौरान विधायक ने विद्यालय विकास को लेकर प्रबंध समिति के सदस्यों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से विस्तृत चर्चा की और सभी ने सकारात्मक सुझाव दिया। विधायक ने सबों को नया साल विक्रम संवत 2083 तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामना देते हुए कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाना विद्यालय परिवार की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी का सामूहिक सहयोग आवश्यक है। इस दिशा में प्रबंध समिति को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। बैठक म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.