कटिहार, अप्रैल 5 -- समेली,एक संवाददाता उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय मलहरिया के सभा कक्ष में विद्यालय प्रबंध विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि भोला प्रसाद मंडल ने की। बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य मृत्युंजयम कुमार एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर गुप्ता ने विद्यालय के मैट्रिक एवं इन्टरमीडिएट छात्र -छात्राओं द्वारा बेहतर प्रदर्शन से प्रबंध समिति को अवगत कराया।प्रधानाध्यापक ने बताया कि धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय के बाद इस विद्यालय का स्थान रहा है। प्रखंड में इस विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में चुना गया है जो हम सबों के लिए गौरव व सम्मान का विषय है। बैठक में विद्यालय से संबंधित समस्याओ पर चर्चा हुई। जिसमें सबसे बड़ी समस्या के रूप पाया गया कि विद्यालय के गेट के समीप कुछ लोगों द्वारा झोपड़ी बनाकर मव...