हरदोई, फरवरी 3 -- शाहाबाद। जवाहर लाल नेहरू उच्च माध्यमिक विद्यालय की साधारण सभा के पदाधिकारियों एवं प्रबंध समिति का निर्वाचन सात दिन शनिवार को होगा। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, सिकरोहरी के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। निर्वाचन बैठक विद्यालय परिसर में प्रातः 10 बजे से होगी। विद्यालय प्रबंध समिति ने साधारण सभा के सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...