गढ़वा, जुलाई 19 -- केतार। प्रखंड के 44 सरकारी विद्यालयों मं स्कूल प्रबंधन समिति का पुनर्गठन 22 जुलाई से होगा। उसे लेकर बीइइओ विजय पांडेय ने तिथि निर्धारित करते हुए कार्यालय आदेश जारी किया है। निर्धारित तिथि को संबंधित स्कूल में आमसभा आयोजित कर पारदर्शी तरीके से समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया है। समिति के गठन के लिए पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...