भागलपुर, फरवरी 14 -- सुल्तानगंज। करहरिया पंचायत स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय बड़हरा के विद्यालय प्रधान को डीईओ ने शोकॉज किया है। तीन दिन के अंदर साक्ष्य सहित जबाब मांगा है। बताया गया है कि विगत दिनों स्कूल में हुई घटना को लेकर प्रतिकूल कार्य हुआ है। जिसके कारण विद्यालय में तालाबंदी किए जाने के से शिक्षा बाधित हुई है। पत्र जारी कर शोकॉज का जबाब तीन दिन में कार्यालय में देने का निर्देश भी उन्होंने दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...