पूर्णिया, मार्च 3 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड के मालोपाड़ा पंचायत अन्तर्गत मध्य विद्यालय हरना में प्रभारी प्रधानाध्यापक पर वितीय अनियमितता का गभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। शिकायत पर विद्यालय निरीक्षण के लिए प्रभारी बीईओ साजिद अली और प्रखण्ड प्रमुख शमीम अख्तर ऊर्फ लालबाबू पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप था कि प्रभारी प्रधान विद्यालय के शैक्षणिक कार्यो में बहुत कम रुचि लेते हैं। एक वर्ष पूर्व विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया था, लेकिन प्रधान ने अपनी गलत मंशा के तहत इस समिति के सचिव पद के नाम के छेड़छाड़ कर पांच वर्ष पूर्व की सचिव का नाम जोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने विकास मद के तहत आनेवाली राशि के गबन का गंभीर आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय प्रधान ने अपने मोबाइल से स्वयं के आईडी के साथ...