सिमडेगा, जून 19 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीपीओ जया रश्मि की अध्यक्षता में मासिक गुरूगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में स्कूलों में चल रहे शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। उल्लास, प्रयास, इको क्लब, तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान, दिव्यांग बच्चों के विशेष नामांकन, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,आपार आईडी विषयों पर चर्चा की गई। केशव तिवारी पीएमयू द्वारा एफएलएन पर विशेष चर्चा एवं जनकारी दी गई। इस दौरान बीडीओ नैमन कुजूर ने गोष्ठी में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही नशा मुक्त भारत के लिए शिक्षकों को शपथ दिलाई। मौके पर जेई पीटर शनि,प्रेम प्रकाश, बीआरपी सूरज कुमार ,रूबी बाई,सीआरपी अमोन लुथर कुल्लू,सामु बड़ाईक,रेखा कुमारी,वृजमोहन पाल पवन सिंह आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नशा से दूर रहकर समाज को भी प्रेरित करें: ...