बक्सर, जनवरी 31 -- युवा पेज के लिए फोटो-12, कैप्सन :- शनिवार को रघुवंशी कुंवरी हाई स्कूल में लाइब्ररी का उद्धाटन करते विधायक संतोष निराला राजपुर, एक संवाददाता। राजपुर प्रखंड के ग्राम तियरा स्थित रघुवंशी कुंवरी उच्च विद्यालय में आज ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज हुआ। जहां विद्यालय परिसर में नवनिर्मित लाइब्रेरी भवन का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर रघुवंशी कुंवरी की जयंती समारोह के रूप में भी मनाई गई। जिसने शिक्षा और सांस्कृतिक गौरव के संगम का दृश्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजपुर के विधायक संतोष कुमार निराला ने किया। उन्होंने लाइब्रेरी के उद्घाटन को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का भंडार होता है, और यह भवन छात्रों के भविष्य को नई दिशा देगा। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के छात्राओं ने प्र...