गया, अप्रैल 10 -- फतेहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय चरोखरी में कार्यरत शिक्षक सीताराम पासवान के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अपने 31.5 वर्षों के शिक्षकीय जीवन में उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में सेवा देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने वर्ष 1994 में मध्य विद्यालय कावर (कोंच) से अपनी सेवा शुरू की और बाद में प्राथमिक विद्यालय सीकरी समेत कई विद्यालयों में कार्य किया। लंबे समय तक चरोखरी विद्यालय में रहकर उन्होंने विद्यालय की पहचान को नई ऊंचाई दी। समारोह में ग्रामीणों, अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों ने नम आंखों से विदाई दी। वक्ताओं ने उनके स्नेह, अनुशासन और प्रेरणा को यादगार बताया। इस मौके पर कई शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.