कटिहार, अप्रैल 8 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत अन्तर्गत कटरिया गांव स्थित पद्मनाभ मध्य विद्यालय के प्रांगण में बना कुआं इन दिनों बच्चों के लिए खतरे का कारण बन गया है। जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत निर्मित यह कुआं बिना ढक्कन के खुला पड़ा हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं, लेकिन खुले कुएं के कारण उनके ऊपर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। ग्रामीण शंकर सहनी, पंकज कुमार, मंटू कुमार ने बताया कि कुएं में कचरा भर गया है और इसका उपयोग भी नहीं हो रहा है, जिससे यह पूरी तरह बेकार हो चुका है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गयी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुयी है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कुएं पर ढक्कन लगा...