बलरामपुर, फरवरी 24 -- गौरा चौराहा, संवाददाता। जमीन विवाद को लेकर विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम जद्दापुर मजरा गुदरा निवासी प्रीति गुप्ता ने गौरा चौराहा थाने में तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार वह ग्राम तकिया कैलाशगढ़ में वर्ष 2013 से विद्यालय का संचालन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए गांव के राम कुमार से 50 हजार रुपये में जमीन खरीदी थी। पूरा भुगतान करने के बावजूद आरोपी ने अब तक बैनामा नहीं किया। आरोप है कि 20 फरवरी को राम कुमार ने विद्यालय के बरामदे की दीवार तोड़कर छज्जे पर जबरन निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इस दौरान विद्यालय की सीढ़ी, नल, रेलिंग, छज्जा, दरवाजे का पिलर, पानी की टंकी, खिड़की, पाइप, टोटी, वॉशबेसिन और बच्चों के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.