हरदोई, फरवरी 28 -- पचदेवरा। भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भाभर में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन अचानक टूटकर स्कूल परिसर में गिर गई। उस समय विद्यालय में लगभग 40-45 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। घटना के समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ललित कुमार ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। उनकी सूझबूझ से संभावित बड़ा हादसा टल गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय के ऊपर से गुजर रही इस हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए जिलाधिकारी, विद्युत विभाग के एसडीओ शाहाबाद तथा जेई अनंगपुर को कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह समस्या...