सासाराम, अगस्त 26 -- नोखा, एक संवाददाता। नोखा बाजार स्थित सर्वोदय मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरकार की ओर से आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के भवन का निर्माण कराया गया है। विद्यार्थियों के लिए कमरों की कमी दूर करने को लेकर अतिरिक्त कमरों का निर्माण भी कराया जा रहा है। लेकिन इन तमाम सुविधाओं के बीच विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...