गोरखपुर, जुलाई 1 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय घघसरा में ठेकेदार ने दबंगई दिखाते हुए स्कूल परिसर को निर्माण सामग्री भंडार बना दिया है। परिसर में गिट्टी बालू आदि सामान होने से शिक्षकों व विद्यार्थियों के आने जाने में दिक्कत हो रही है। साथ ही कार्य होने से शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इतना ही नहीं गिट्टी बालू गिराने के कारण विद्यालय का वाउड्रीवाल भी टूट गई है। परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के बाद अब फिर से शिक्षण कार्य शुरू हो चुका है। इसके बाद भी विद्यालय परिसर को निजी उपयोग में लिया जा रहा है। इसका उदाहरण तहसील के पाली ब्लाक के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय घघसरा द्वितीय में देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Sasaram News अधूरी नाली बनी मुसीबत, गंदे पानी से स्कूली बच्चे व ग्रामीण परेशान नगर पं...