बगहा, अप्रैल 2 -- साठी, एक संवाददाता लौरिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय धमौरा में गुरुवार को प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में विद्यालय परिवार ने मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सभी 30 छात्रों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सफल छात्रों को बुलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाध्यापक विश्वास चंद्र मिश्र ने बताया कि अफसर आलम, जाहिदा परवीन एवं सिकंदर कुमार को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं अवैदुर रहमान, शिखा कुमारी सहित प्रथम श्रेणी से पास सभी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त सभी छात्रों की यह सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत है। मौके पर उपस्थित शिक्षक सुभाष साह,सेराज आलम, इकबाल अंसारी, रितेश कुमार, सोनू कुमार मिश्रा, रोशन घोष ने सभी ...