सिद्धार्थ, फरवरी 3 -- बढ़नी। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बढ़नी में छात्र सुरेंद्र कुमार को विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम आयोजित में चांदी का सिक्का एवं उनके माता पिता को अंगवस्त्र भेट करके सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जिले पर आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर मिला है। सभासद सतीश शर्मा, प्रधानाचार्य जावेद आलम, शिक्षक योगेन्द्र प्रसाद पांडेय, नुपुर श्रीवास्तव, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, विनीत भास्कर, पूर्व सभासद श्याम देव यादव ने छात्र सुरेंद्र को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...