पाकुड़, दिसम्बर 20 -- विद्यालय परिवार और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार : मुखिया हिरणपुर, एक संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी (हिन्दी) में शुक्रवार को विशेष शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) का सफल आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया रगदा सोरेन ने की। जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक के दौरान विद्यालय से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख रूप से बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, नियमित विद्यालय आगमन, शिशु गणना, शत-प्रतिशत नामांकन, विद्यालय एवं व्यक्तिगत स्वच्छता, अभिभावक-शिक्षक समन्वय तथा शिक्षा में माताओं की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अभिभावकों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुखिया रगदा सोरेन ने अभिभावकों स...