पटना, अप्रैल 6 -- इस सत्र में विद्यालय के निरीक्षण के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) ने सभी निरीक्षी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों में अपने क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों के भ्रमण के बाद पदाधिकारियों को नोटकैम से फोटो भी देना होगा। इसपर विद्यालय के निरीक्षण की तिथि, विद्यालय का नाम, समय समेत कई जानकारियां दर्ज होंगी। निरीक्षण के लिए जारी प्रपत्र (फॉर्मेट) में जितनी जानकारी मांगी गई है, उन सभी को दर्ज कर निरीक्षण के अगले ही दिन जिला शिक्षा कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। डीपीओ कृतिका वर्मा ने निरीक्षी पदाधिकारियों को निर्देश में कहा है कि विद्यालय को मिली खेल सामग्री, दैनिक जरूरतों, मरम्मत, स्वच्छता और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए मिली राशि के उपयोग, विद्यालय में संचालित गतिविधि, चेतना सत्र आदि ...