बांदा, जून 10 -- अतर्रा, संवाददाता। नगर से चार किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग तहसील के समीप स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अध्ययन रत छात्राओं के सुरक्षित तरीके से आने-जाने की समस्या के मद्देनजर अभिभावकों व गणमान्य लोगों ने शासन प्रशासन से दो निजी बसें कालेज को उपलब्ध कराने की मांग किया है। नगर में छात्राओं की शिक्षा दिलाने के लिए 1996 में नगर के ही परिवहन राज्य मंत्री रहे डॉक्टर सुरेन्द्र पाल वर्मा ने नगर अतर्रा की घनी आबादी से हट कर चार किलोमीटर दूर कालेज की आधार शिला रखी थी। तीन दशक बीत जाने के बावजूद भी नगर से दूर होने के कारण छात्राओं की सुरक्षा एवं आवागमन की समस्या बनी हुई है। समस्या को ध्यान में रखते हुए पुनः एक बार जरिये पत्र अभिभावकों व जागरूक लोगों ने क्षेत्रीय सांसद, विधायक व प्रदेश सरकार से कालेज में छात्राओं की समस्याओं द...