अयोध्या, मई 1 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के मया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में तैनात सहायक अध्यापक जन्मेजय शाह की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। उनके असमय निधन से जिले भर के शिक्षकों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। जन्मेजय शाह सुबह हमेशा की तरह विद्यालय के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह मया बाजार पहुंचे, थाने के सामने एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही ब्लॉक अध्यक्ष अनुज सिंह के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक मौके पर जमा हो गए। घायल जन्मेजय को तत्काल दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में शिक्षक की मौत जन्मेजय शाह 69000 शिक्षक भर्ती के तहत प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर मया में सहायक अध्यापक...