वाराणसी, जून 16 -- चौबेपुर वाराणसी। 27 दिनों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद सोमवार को परिषदीय विद्यालयों के खुलते ही स्कूल परिसरों में एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल लौट आई। जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। चौबेपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में पहले दिन का माहौल विशेष रूप से आकर्षक रहा, जहां शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी के नेतृत्व में बच्चों के स्वागत की विशेष तैयारी की गई थी। विद्यालय के मुख्य द्वार को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था तथा प्रवेश द्वार पर "वेलकम" संदेश लिखे पोस्टर लगाए गए थे। विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वही खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ...