अमरोहा, मई 21 -- अमरोहा। मुथूट फाइनेंस के सीएसआर कार्यक्रम के तहत नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर में डिजिटल शिक्षण के लिए एक लैपटॉप, प्रोजेक्टर, स्क्रीन व माइक सिस्टम प्रदान किया गया। मुथूट फाइनेंस की टीम से आए शाखा प्रबंधक सचिन कुमार व उनके सहयोगियों ने विद्यालय को सामग्री भेंट की। डिजिटल शिक्षण कक्ष का उद्घाटन विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष करतार सिंह ने फीता काटकर किया। प्रधानाचार्य भूकन सिंह ने मुथूट फाइनेंस का आभार जताया। कहा कि यह संसाधन विद्यार्थियों की आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में सहायक सिद्ध होंगे। इस दौरान शिक्षक, छात्र-छात्रा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रोटरी रामगढ़ सिटी की पहल से गणिनाथ पब्लिक स्कूल में लगा निशुल्क कंप्यूटर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...