मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मणिराम श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय के संस्थापक महंत दर्शन दास की जयंती सह विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। विद्यालय में 2025 से पूर्ववती छात्र संघ की ओर से सम्मेलन का आयोजन शुरू किया गया था। इसबार दूसरा सम्मेलन मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक आनंद मोहन शर्मा ने की। दीप प्रज्वलन के समय संस्थापक परिवार के सदस्य डॉ. विजय कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर, कार्यकारिणी समिति सदस्य अवध किशोर चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने घोषणा की कि विद्यालय को डिग्री कॉलेज बनाने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी का शानदार प्रदर्शन: बोर्ड पर...