भागलपुर, अप्रैल 6 -- शिक्षा विभाग द्वारा प्रखंड के स्कूलों में म्यूजिकल उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। बैंड सिस्टम पहली बार सभी विद्यालय को मिल रहा है। इसमें ढोलक, नाल, कीबोर्ड, स्पीकर-माइक, डफली, बांसुरी, मंजीरा, घुंघरू आदि हैं। बीआरसी लेखापाल पवन कुमार ने बताया कि पाठ्य-पुस्तक व बैंड सिस्टम का वितरण किया जा रहा है। लगभग 100 विद्यालय में अब तक वितरण कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...