सीतामढ़ी, दिसम्बर 15 -- सीतामढ़ी। डुमरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर पोखर टोला में शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बच्चों के भविष्य को संवारने वाले विद्यालय में अराजकता और हाथापाई की तस्वीर सामने आने के बाद सोमवार को प्रशासन हरकत में आया। डुमरा बीईओ अरविंद कुमार ने विद्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। उन्होंने शिक्षकों व ग्रामीणों से पूछताछ की। मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को विद्यालय में बच्चों के बीच संतरा वितरण को लेकर शिक्षक व शिक्षिकाओं के बीच विवाद हुआ था। यह विवाद शनिवार को और उग्र हो गया, जब शिक्षक-शिक्षिकाएं गुटों में बंटकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया, जिसमें शिक्षिका पुनीता कुमारी व विद्यालय की प्रधानाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.