बांदा, फरवरी 2 -- खुरहंड संवाददाता। महुआ ब्लाक के खुरहंड स्टेशन के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में करीब एक सैकड़ा के विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते है। विद्यालय के ठीक सामने दलदल होने की वजह से आने वाले छात्र-छात्राओं खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में पहुंचने के लिए दूसरा रास्ता न होने से बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों एवं अभिवावकों को भी परेशानी होती है। विद्यालय के अध्यापकों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को सूचित कर चुके है। लेकिन किसी के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वहीं इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद पटेरिया को कई बार फोन किया गया लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिल सका। फोटो 19-परिषदीय विद्यालय के सामने दलदल भरा मार्ग।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.