सहरसा, फरवरी 14 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के तिरी पंचायत स्थित उच्चतर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धनछोहा के मुख्य द्वार के सामने लंबे समय से कचरे का अंबार लगा हुआ है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। विद्यालय आने- जाने वाले छात्र-छात्राओं को इसी गंदे और बदबूदार रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरे के कारण वातावरण लगातार दूषित हो रहा है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। मेन गेट बंद, प्रशासन बेखबर: छात्र-छात्राओं ने बताया कि विद्यालय का मुख्य गेट अक्सर बंद रहता है, जिस कारण उन्हें कचरे से भरे रास्ते से ही विद्यालय में प्रवेश करना पड़त...