बगहा, अगस्त 7 -- शनिचरी,एक संवाददाता।योगापट्टी प्रखंड के बासोपट्टी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लौरिया विधायक सह विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनय बिहारी ने भाग लेकर विद्यालय के शैक्षणिक स्तर में सुधार आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं समग्र विकास पर जोर दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक कक्षा 9 से 12 दिलीप कुमार ने विधायक शिक्षकों प्रबंध समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों का स्वागत किया। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था छात्र-छात्राओं की समस्याएं आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा परिसर के सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान विधायक श्री बिहारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: विद्यालय...