विद्यालय के समीप शराब दुकान खुलने पर प्रदर्शन
आजमगढ़, जून 20 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली के अगेहता गांव में कंपोजिट विद्यालय के समीप शराब की नई दुकान खुलने से नाराज महिलाओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम लालगंज को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिलाओं ने शराब की दुकान बंद कराने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि विद्यालय के करीब शराब दकान खुलने से बच्चों के ऊपर गलत असर पड़ेगा। इससे सुरक्षा और सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रशासन ने जल्द शराब की दुकान नहीं हटवाई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में कंचन मौर्या, नंदिनी मौर्या, अनीता मौर्या, सुप्रिया शुक्ला, निकिता शुक्ला, पूनम, प्रेमा, मंजू, विशाल, विवेक, रामानुज, वंदना, संगीता, चिंता, लक्ष्मी, पायल, तूफानी, स्नेहा, सुभावती, मीरा देवी आदि शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों का विरोध, हटान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.