विद्यालय के शौचालय से कीमती सामान चुरा ले गए बदमाश
मेरठ, अप्रैल 29 -- मोहल्ला इस्लामाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय में बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने शौचालय के अंदर से दो गेट, वाश बेसन, हैंड वॉश, नल की टोटी आदि सामान चोरी कर लिया। इतना ही नहीं टाइल्स भी तोड़ डाली। प्रधान अध्यापक ने थाने में घटना की तहरीर दी है। प्रधान अध्यापक जाकिर मलिक ने बताया कि स्कूल परिसर में इससे पहले भी कई बार शरारती तत्वों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके अलावा अन्य नुकसान भी किया गया। बताया कि कई बार थाने में तहरीर दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बार-बार हो रही घटनाओं से स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- माधोपुर स्कूल में ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति चोरी प्रधानाध्यापक इस घटना की भी थाने में तहरीर दी। साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी इससे अवगत कराया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.