प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- रानीगंज। शिवगढ़ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सरायसेतराय में विद्यालय का वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों पर लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद विदाई समारोह हुआ। प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र मिश्र ने विचार रखे। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी शिवगढ़ शुभम कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ शिवगढ़ के अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय, विजय मिश्रा, शकील अहमद, मुकेश चौधरी, सुनील कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.