चक्रधरपुर, अप्रैल 1 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के मीरा बाग में मंगलवार को राम कृष्ण इंग्लिश स्कूल में वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव, झामुमो जिला सचिव राहुल आदित्य उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, जिला सचिव राहुल आदित्य का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष ने विद्यालय के उत्कृष्ट बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मानसा राम महतो, शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.