कौशाम्बी, अगस्त 17 -- कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। ऐसे में अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...